सोहागपुर: डिडबरिया गांव के पास भटके हिरण पर कुत्तों का हमला, गौ सेवकों ने बचाकर जंगल में छोड़ा
संभागीय मुख्यालय से सटे डिडबरिया गांव में एक हिरण जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। इस दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौ सेवा के गौ सेवक मौके पर पहुंचे और घायल हिरण का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार किया। बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से हिरण का इलाज कर उसे सुरक्षित रूप से छोड़ा।