थाना शमशाबाद के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी गिरीशचंद्र पुत्र द्वारका प्रसाद के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।परिवार के सभी सदस्य नींद में सो रहे थे।आग लगने का एहसास होने पर दंपति की आंख खुली और उन्होंने देखा। झोपड़ी तथा घर का सारा सामान धू-धूकर जल रहा है।तभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे घर के अंदर फंसे दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला।सारा सामान चलकर राख हो गया।