लालगंज: बस्तरा मोड़ पर हिमालय गुरु महाराज ने कहा- धर्म, सेवा और संस्कार से ही संभव है समाज का उत्थान, यज्ञ से 40 फीट आया जलस्तर
आंध्र प्रदेश के श्री सलेम आश्रम से निकली पदयात्रा के दूसरे चरण में हिमालय गुरु महाराज ने लालगंज के बस्तरा मोड़ पर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज को विकसित और उन्नत बनाने के लिए धर्म सेवा और संस्कार का मार्ग बहुत जरूरी है। इसी पावन उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह लंबी पदयात्रा निकाली जा रही है।