पाकरटांड प्रखंड के प्रधान लिपिक धनेश्वर उरांव का 12 मार्च को इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया ।उनके निधन पर शुक्रवार को 1:00 बजे डीसी कंचन सिंह सहित कई अधिकारियों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया ।बताया गया कि वह सरल स्वभाव के कर्मी थे जिन्होंने जिले के कई प्रखंडों में काम किया था।