बिहिया: देव दीवाली के मौके पर बिहिया में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया
Behea, Bhojpur | Nov 15, 2024 देव दीवाली के मौके पर बिहिया में भव्य गंगा आरती का आयोजन बिहिया. बिहिया नगर स्थित सूर्य मंदिर छठ तालाब पर शुक्रवार की देर शाम देव दीवाली के अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस मौके पर तालाब को दियों और रंगोली से भव्य रूप से सजाया गया था जिससे तालाब की छटा काफी अलौकिक नजर आ रही थी. इस दौरान काशी से आये विद्वान पंडितों द्वारा भव्य गंगा आरती की गयी ।