छिबरामऊ: जामा मस्जिद के पास अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ड्रोन कैमरा से निगरानी कर देखी नमाज़ की व्यवस्था
ज्ञान व्यापी में पूजा होने के बाद छिबरामऊ की जामा मस्जिद में किसी प्रकार का उपद्रव न हो, जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस फोर्स पहुंचा।उन्होंने ड्रोन कैमरा की निगरानी से व्यवस्था देखी। वहीं नवाज के दौरान किसी प्रकार का विघ्न न आए, जिसको लेकर सुरक्षा के तौर पर छिबरामऊ के मुख्य मार्ग जामा मस्जिद के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।