बांसडीह कस्बे में लाखों रूपये की लागत से स्थापित स्ट्रीट लाइटों का नगर अध्यक्ष व व्यपार मंडल अध्यक्ष बांसडीह विजय गूलर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया।सभी लाईट जलते ही पूरा कस्बा जगमगा उठा।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बब्लू ने मंगलवार की देर शाम कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत में के विकास की गंगा बहाना है।