सागर नगर: गोपालगंज पुलिस ने 3 घंटे में माता-पिता से बिछड़ी नाबालिग बालिका को ढूंढकर सुपुर्द किया
थाना गोपालगंज अंतर्गत चौकी शनिचरी क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपने माता पिता से बिछड़ जाने का मामला सामने आया। बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस द्वारा महज 3 घंटे में बालिका को ढूंढ कर थाने लाया गया। जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बालिक पिता जितेंद्र रैकवार, निवासी कृष्णगंज वार्ड घर से निकल गई जो बाद में अपना घर का रास्ता भूल गई। काफी समय तक माता पिता तलाश करते