बांदा: परसौड़ा गांव में चकरोड पर छज्जा निकालने से मना करने पर 4 लोगों ने अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
Banda, Banda | Feb 15, 2026 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौड़ा गांव में चकरोड में छज्जा निकालने से मना करने पर पड़ोस के 4 लोगों नें अधेड़ व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल व्यक्ति को डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण के लिए आज दिन रविवार को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।