हुज़ूर: आनंद नगर में छत पर गन्ना रखते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बेटा और पोता घायल
Huzur, Bhopal | Nov 5, 2025 भोपाल के आनंद नगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई।हादसा एक नवंबर को ग्यारस के दिन हुआ था,जब बुजुर्ग पूजा के लिए गन्ना छत पर सीधा रख रहे थे। तभी गन्ना पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और करंट फैलने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए|परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई|