लाडपुरा: कोटा के 1200 साल पुराने कर्णेश्वर मंदिर का कमरा ढहा, कई बार शिकायतों के बावजूद पुरातत्व विभाग ने नहीं लिया संज्ञान
Ladpura, Kota | Feb 16, 2026 कोटा शहर के कंसुआ इलाके में 8वीं शताब्दी के ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक पुराने कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। शुक्र है कि उस वक्त वहां कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह जगह उस कुंड के ठीक बगल में है, जहां रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं स्नान करने आते हैं और दीवार के पास बैठते हैं। कल ही महाशिवरात्रि पर यहां हजारों भक्तों की भीड