ग्राम पंचायत कानेला में वार्ड परिसीमन व मतदाता सूची में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आनंदपुरी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया कि पंचायत में कुल 1278 मतदाता हैं और 7 वार्ड बनाए हैं। नियमानुसार एक वार्ड में लगभग 182 से 190 मतदाता होने चाहिए, लेकिन बीएलओ व सुपरवाइजर ने वार्ड गठन में मतदाता सूची में हेराफेरी की है।