डोमचांच: डोमचांच पुलिस ने जानपुर व ढोढाकोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 40 क्विंटल जावा महुआ किया विनष्ट व उपकरण नष्ट
लोकसभा आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, कोडरमा के आदेशानुसार दिनांक 06 मई 2024 को पुलिस अधीक्षक कोडरमा के आदेशानुसार डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार के नेतृत्व मे डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जानपुर एवं ढोढाकोला स्थित अवैध शराब के ठिकानो पर छापामारी किया गया। 40 क्विंटल जावा महुवा विनष्ट किया गया।