मंदसौर: श्रीकोल्ड चौराहा स्थित GST ऑफिस में एमआर यूनियन ने दिया ज्ञापन, की दवाइयों पर 0% GST लगाने की मांग
प्रदेश मेडीकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन (एमपीएमएसआरयू) की मंदसौर इकाई द्वारा केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम मंदसौर जीएसटी सहायक आयुक्त रौनक दुबे को दवाओं पर जीरो प्रतिशत लागू करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया। श्रीकोल्ड चौराहा स्थित जीएसटी कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन दिया गया है,