नौबतपुर: नौबतपुर थाना क्षेत्र के गेंदा टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को धारदार हथियार से मारकर किया गया जख्मी
थाना क्षेत्र के गेंदा टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति ने एक महिला को धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिया। जिसका इलाज नौबतपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पुलिस मामले कि जांच कर रही है और जल्द ही उचित करवाई कि जायेगी।