जगाधरी: सरस्वती नगर में पहुंची कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा, लोगों को पार्टी की आगामी नीतियों की दी जानकारी
रविवार को दोपहर 3:00 सरस्वती नगर में पहुंची कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हरियाणा के अंदर एक तरफ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज झूठ की राजनीति से लोग तंग आ चुके हैं। और एक बार दोबारा कांग्रेस सरकार को याद कर रहे हैं।