हुज़ूर: भोपाल में सड़क चौड़ीकरण के लिए 90 झुग्गियां हटेंगी, पुनर्वास और मुआवज़े की मांग तेज़
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2026 भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदलने की तैयारी तेज हो गई है। सड़क चौड़ीकरण के तहत केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियों को हटाया जाएगा, जहां लगभग 90 परिवार पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों का कहना है कि उन्हें ना तो उचित मुआवजा मिला है और ना ही पुनर्वास के स्पष्ट व्यवस्था की गई है |