महेश्वर तहसील के ग्राम करोंदिया में सोमवार देर शाम 7 बजे बच्चा चोरी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। युवक की जिसकी जेब से बड़ी मात्रा में चॉकलेट और पाउडर के डिब्बे मिले हैं। सूचना मिलते ही मंडलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।