अररिया: बिहार में राजस्थान का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है शूटर, रिमांड होम से भागकर अररिया पहुंचा था
Araria, Araria | May 9, 2024 बिहार के अररिया में राजस्थान के मोस्ट वांटेड और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शूटर की पहचान कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश के रूप में हुई है, जो बीकानेर का रहने वाला है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को राजस्थान पुलिस पहुंचकर पूछताछ करेंगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।