चेरिया बरियारपुर: बसही पंचायत के औरय गांव में पबजी गेम खेलने के दौरान बगल में रखे पिस्तौल से अचानक चली गोली से एक किशोर की मौत
गुरुवार की संध्या चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के औरय गांव में पबजी गेम खेलने के दौरान बगल में रखे पिस्तौल से अचानक चली गोली से 12 वर्षीय किशोर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार उक्त गांव निवासी श्रवण यादव के किशोर पुत्र अर्जुन कुमार एवं शिव नारायण यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव दोनों गांव में ही पबजी गेम खेल रहे थे।