अररिया: आग लगने से बोरेल गांव में 11 लोगों का घर जलकर राख
Araria, Araria | May 9, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महलगांव थाना अंतर्गत बोरेल गांव में 11 लोगों के घर जलकर राख हो गए। इसमें सरपंच का घर भी शामिल है। इसअगलगी घटना में मकई के अलावे कीमती लकड़ी सहित अन्य सामानो से लगभग दस लाख की संपत्ति का नुकसान होने की अनुमान लगाया जा रहा है।