सूरजपुर: सेन्ट्रल बैंक महगांव के ग्राहकों का 20 लाख से अधिक रकम ठगी करने वाले को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...
अम्बिकापुर निवासी अधिवक्ता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया धनंजय मिश्रा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेंट्रल बैंक महगांव के एजेंट अभिषेक प्रताप सिंह के द्वारा अपने कार्य में लापरवाही करते हुए शिकायतकर्ताओ से प्राप्त 20,57,600 की राशि को उनके खाते में जमा नहीं करायी गई है। जो रिपोर्ट के बाद से फरार था जिसे सूरजपुर पुलीस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।