सूरजपुर: स्थानीय उत्पादों की बिक्री हेतु विश्रामपुर स्टेशन में स्थापित हुए स्टॉल...
स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इस योजना के तहत बिलासपुर सहित मंडल के बिश्रामपुर एवम अन्य रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म में स्थानीय उत्पाद की बिक्री के लिए 17 स्टॉलों की सुविधा रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।