अररिया: सती टोला में घरेलू विवाद होने पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, सदर अस्पताल अररिया में भर्ती
Araria, Araria | Mar 17, 2024 पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सती टोला मे घरेलू विवाद के कारण एक महिला बीबी रुखसती प्रवीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब महिला अचेत होनी लगी तो परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जिसका इलाज डॉ नीरज कुमार की देखरेख में चल रहा है. चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाने को भेज दी गई है.