हिंडौन सदर थाना पुलिस ने अवैध देसी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऐरिया डोमीनेश अभियान के तहत एएसआई रजनलाल के नेतृत्व में टीम गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना लहचौडा रोड रेबई मोड पावर हाउस के पास से आरोपी छुट्टनसिह उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया।