जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान ‘महिलाओं के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम‘ आयोजित किया गया।