इंदौर: मानसून की विदाई के बावजूद 2 दिन से बारिश जारी, गरबा पंडालों की व्यवस्थाएं हुई भंग, कई कार्यक्रम हुए निरस्त
Indore, Indore | Oct 10, 2024 इंदौर में मानसून की विदाई 10 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन कल से शहर में बारिश का दौर फिर एक बार शुरू हो चुका है जिसमें कभी तेज तो कभी हल्की बारिश में पूरे शहर को एक बार फिर से दिखा दिया। 2 दिन से जारी इस बारिश के कारण नवरात्रि पर्व में होने वाले गरबे के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं भंग हो गई है। जिसमें कई आयोजकों ने अपने कार्यक्रम भी निरस्त किए हैं।