कोडरमा: झुमरी तिलैया में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, फ़ूड लाइसेंस और स्वच्छता के दिए निर्देश
उपायुक्त महोदय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा श्री अभिषेक आनंद द्वारा आज शाम झुमरी तिलैया क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाराणा प्रताप चौक स्थित ठेला–खोमचा, किराना दुकानों आदि की जांच की गई। चाट में प्रयुक्त रंग की जांच की गई, जो खाद्य रंग पाया गया।