शंभूगंज: बग्घा गांव में मुर्गा फार्म में आग लगने से 300 मुर्गे झुलसे, ₹1 लाख से ज्यादा का नुकसान
बग्घा गांव में मुर्गा फार्म में आग लगने से 300 मुर्गा की झुलसकर मौत हो गई। जबकि एक लाख से ज्यादा की क्षति हुई। घटना के बाद पीड़ित मुर्गा फार्म संचालक धर्मेंद्र कुमार राज ने मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी वह अंचल प्रशासन को देकर सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।