मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में रतवारा थाना की पुलिस टीम ने बड़गांव निवासी मुकेश ऋषिदेव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया।