किशनगढ़ बास बस स्टैंड का रैंप उद्घाटन के तीन दिन बाद ही टूटा, कार का अगला पहिया नाले में धंसा, लोगों में भारी रोष
किशनगढ़ बास के महाराणा प्रताप नगर स्थित नए बस स्टैंड का रैंप उद्घाटन के मात्र तीन दिन बाद ही टूट गया। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के कारण बसों की आवाजाहि बाधित हो गई है जिससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटे हुए रैंप के कारण एक कार भी अनियंत्रित होकर नाले में धंस गई। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।