गाज़ियाबाद: मुरादनगर में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल
मुरादनगर में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने दो वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रालोद नेता सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।