सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर मेकाहारा अस्पताल में संदिग्ध मौत के बाद आदिवासी समाज और परिजनों में आक्रोश है, परिवार का आरोप है कि उन्हें बिना सूचना रायपुर सेंट्रल जेल भेजा गया और तबीयत बिगड़ने तथा अस्पताल में भर्ती की जानकारी भी नहीं दी गई, बताया जा रहा है 4 दिसंबर की सुबह 4 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया और 8 बजे उनकी मौत हो गई।