जायल: जायल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चितौड़गढ़ से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jayal, Nagaur | Dec 24, 2024 नागौर की जायल थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में कारवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में आज मंगलवार को चितौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21-05-2024 को आरोपी हरेंद्र को 1.570 किलो ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सप्लायर भरत व रतनलाल का नाम लिया। पुलिस ने आज दोनों को चितौड़गढ़ से गिरफ्तार किया।