सत्तर कटैया: पदमपुर गांव निवासी युवक 20 जनवरी से है लापता, पिता ने बिहरा थाने में शिकायत देकर दर्ज कराई गुमशुदगी
बिजलपुर पंचायत के पदमपुर गांव के 24 वर्षीय गंगेश कुमार राम 20 जनवरी से लापता है। पिता ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुए बताया कि 20 जनवरी को घर से सत्तर कटैया बाजार जाने की कहकर घर से गया युवक अब तक नहीं लौटा। उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी सहित सभी जगहों पर उसकी खोज की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने थाने में शिकायत देकर इकलौते बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।