रामपुर: जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई, शहर काजी सय्यद खुशनुद मियां ने दिया खुतबा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
शुक्रवार को दोपहर 1:30 रामपुर की जामा मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर काजी सय्यद खुशनूद मियां ने खुतबा दिया और शब ए क़दर की फजीलत बताई। इससे पहले जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फैजान खान ने तकरीर की और जकात की फजीलत और अदा न करने पर अजाब बताया साथ ही जकात अदा करने का तरीका बताया। आखिर में शहर काजी ने दुआ की।