डेहरी: अनुमंडल कार्यालय में रक्तदान शिविर का एसडीएम व एएसपी ने किया उद्घाटन, SDM, ASP व CO ने रक्तदान कर लोगों को किया जागरूक
Dehri, Rohtas | Jan 28, 2024 डेहरी के अनुमंडल कार्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह एवं एसडीपीओ शुभांक मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने रक्त दान कर लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा रक्तदान किया गया।