हुज़ूर: भोपाल सेंट्रल जेल कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप
Huzur, Bhopal | Nov 5, 2025 भोपाल की सेंट्रल जेल परिसर स्थित जेल कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक ओझा निवासी सांगरोज, जिला मुरैना के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले अपने चाचा बृजेश कुमार ओझा, जो जेल प्रहरी हैं, के घर आया था। घटना के वक्त चाचा ड्यूटी पर थे लौटने पर उन्होंने अभिषेक को फंदे पर लटकता देखा|