सासाराम: रमजान के अंतिम जुम्मे के दिन सासाराम के विभिन्न मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़, अमन चैन की मांगी गई दुआ
जिले के सासाराम में रमजान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुम्मा मस्जिदों में पढ़ी गई। मुसलमानों ने शुक्रवार को मगफरत और गुनाहों की तौबा के साथ अदा की। इस दौरान मुल्क में अमन चैन में एक दूसरे की सलामती की दुआ मांगी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी तथा संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस भ्रमणशील रही।