धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, राखी मोड़ के पास कुरूद द्वारा विभिन्न ट्रेड में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ ही प्रवेश, रहने एवं खाने की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।