कांकेर: पखांजूर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी पर DIG ने संबंधित कर्मियों को किया सम्मानित
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 कांकेर जिले के पखांजूर नगर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कांकेर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में एक सप्ताह के भीतर सफलता पा ली थी । इस मामले में कांकेर पुलिस के सायबर टीम के द्वारा लगातार मेहनत करते हुए आरोपियों के हर लोकेशन की पतासाजी कर रही थी। पुलिस ने इस मामले के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.