बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र के खुसरो कॉलेज में छात्रों को फर्जी डिग्री मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी पर इनाम घोषित
थाना सीबीगंज क्षेत्र के खुसरो कॉलेज में छात्रों को दी गई फर्जी डिग्री मामले में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी सपा नेता डॉक्टर विजय शर्मा पर 25 हजार रूपए का इनाम हुआ घोषित। सीबीगंज थाने में करोड़ों रुपए हड़पने के मामले में मुकदमा किया था। एसपी अनुराग आर्य के आदेश पर आरोपी डॉक्टर पे इनाम हुआ घोषित।