पल्सर बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला घायल, अस्पताल में भर्ती वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के समीप शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार चांदनी नामक महिला पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वास्थ्य जांच कराने के बाद पैदल ही अपने घर वापस लौट रही थी।