सिकंदरा: जैनपुर गांव के पास तेज रफ्तार शताब्दी बस और ट्राले में भिड़ंत, चालक सहित 5 यात्री घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक शताब्दी बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए, जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से केबिन में फंस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से कालपी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस चालक को नींद की झपकी आने और गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रि