राजातालाब: लोहता पुलिस द्वारा 01 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त सिराजुल हक को किया गिरफ्तार
थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सिराजुल हक पुत्र स्व. अब्दुल हई निवासी धमरिया थाना लोहता जनपद वाराणासी को घमहापुर रेलवे अण्डरपास थाना लोहता के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।