गढ़वा: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त ने जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनी
Garhwa, Garhwa | Dec 24, 2024 जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने मंगलवार को नये समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।मंगलवार के जनता दरबार में मुख्य रूप से राशन, पेंशन, भूमि विवाद आदि मामले आये।