दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब 6 बजे सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे चालक और खलासी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र गौरव कुमार (चालक) और बरसली गंज थाना के चंडी पुर गांव निवासी बालक यादव के पूत अखिलेश कुमार (खलासी) के रूप में हुई है।