बंशीधरनगर (नगर उंटारी): राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने दिया भाईचारे का संदेश
झामुमो के वरिष्ठ नेता राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबू