कटनी नगर: जनसेवा मित्रों ने कलेक्ट्रेट में दोबारा बहाली की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
जिले कार्यरत 180 जनसेवा मित्रो को बिना किसी सूचना के बीते वर्ष हटा दिया गया। जिससे वे बेरोजगार हो गए है। जनसेवा मित्रो द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने जनमानस की मदद की जाती थी। जिले में कुल 180 जनसेवा मित्र थे जो हटा दिए गए इस संबंध में आज मंगलवार दोपहर 1:40 मिनट जिले में कार्यरत जन सेवा मित्र कलेक्ट्रेट पहुँचे और दोबारा बहाली की मांग रखी।