पलामू जिले के पांकी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घटना मंगलवार बुधवार की रात मेदिनीनगर- पांकी मार्ग पर बांसडीह में डंडार कॉलेज के समीप हुआ। एक ट्रक ने पहले जाइलो में टक्कर मारा फिर भागते हुए बाइक सवारों को रौंद दिया।इस घटना में जाइलो पर सवार जीजा और साला की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो युवकों की भी जान चली गई।